Friday, August 12, 2011

खुशी...

आखो से छलके 
चेहरे पर दमके 
खुशबू  सी फैले 
पल भर ही ठहरे...

दिल को छु जाये 
जब पास से गुजरे
छोटी भी हो तो 
दिन बन जाये...


मर्ज़ी की मालिक 
तितली संग भागे 
जब मन चाहे
ओठो पर आये ....

महफ़िल सजा दे 
रूठो को मना ले 
जिंदगी दे दो पल में
या छिन के ले जाये...

No comments:

Post a Comment